Connect with us

गाजीपुर

संत रविदास नगर नाम बहाल करने के फैसले का स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री को सौंपा धन्यवाद पत्र, निर्णय को जनभावनाओं और सामाजिक सम्मान से जोड़ा

गाजीपुर। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भदोही जनपद का नाम पुनः “संत रविदास नगर” किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम बताया।

रविदास समाज की भावनाओं के सम्मान की बात कही

शैलेश कुमार ने अपने पत्र में कहा कि गुरु रविदास जी के नाम पर स्थापित जनपद का नाम पूर्व में बदलकर केवल भदोही किए जाने से रविदास समाज और दलित समाज की भावनाएं आहत हुई थीं। उनके अनुसार, गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रतीक हैं तथा उनके नाम पर स्थापित जनपद समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।

Advertisement

निर्णय का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा लंबे समय से चली आ रही जनभावना का सम्मान है। इस निर्णय से रविदास समाज एवं दलित समाज में खुशी का माहौल है।

सरकार की प्रतिबद्धता का बताया प्रतीक

शैलेश कुमार ने अपने पत्र में कहा कि यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page