गाजीपुर
‘श्री राम टेंडर्स’ का भव्य शुभारंभ
अब एक ही स्थान पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री, क्षेत्रवासियों को होगी सुविधा
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन, व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं
नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार के शादियाबाद रोड पर आधुनिक निर्माण सामग्री के नए प्रतिष्ठान ‘श्री राम टेंडर्स’ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह में अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और प्रोप्राइटर जिया लाल गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की।

इस अवसर पर जिया लाल गुप्ता ने कहा कि ‘श्री राम टेंडर्स’ का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास, गुणवत्ता और संतुष्टि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा प्रतिष्ठान हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि नंदगंज में इस प्रतिष्ठान के शुरू होने से स्थानीय लोगों को निर्माण सामग्री खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान एवं प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी राजनाथ गुप्ता, शिवप्रसाद सिंह, मनीष गुप्ता, सत्या यादव, संतोष जायसवाल, भानू जायसवाल, राजेश यादव, अमन जायसवाल तथा राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
