गाजीपुर
सपा नेता हरिनाथ यादव का जन्मदिन सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया
सिधौना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना
समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके योगदान को किया गया याद
गाजीपुर। समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ नेता, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिनाथ यादव (बाबू जी) का जन्मदिन सोमवार को सिधौना स्थित कार्यालय पर सादगी, आत्मीयता और सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजवादी नेता कमलेश यादव राय साहब के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हरिनाथ यादव का माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरिनाथ यादव ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भुल्लन यादव, रमेश मास्टर, पवन यादव, बैरागी जी, अमरदेव, महेश प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
