Connect with us

Uncategorized

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्राओं ने दिखाया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, परमानंदपुर, वाराणसी में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए कॉलेज की प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने पर्यावरणीय चुनौतियों की जानकारी दी और बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह ने प्लास्टिक प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी और उनके समाधान हेतु सुझाव भी दिए। छात्राओं ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से जागरूकता का संदेश फैलाया।

इस अवसर पर प्रो. आभा सक्सेना, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. कुमुद सिंह, डॉ. श्रृंखला, डॉ. सुनीता सिंह, शोभा प्रजापति, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. वेणु वनिता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय की सात शिक्षिकाओं का 4 जून 2025 को पदोन्नति हुआ, जिसमें डॉ. मृदुला व्यास को प्रोफेसर के पद पर और डॉ. सरला सिंह, डॉ. नंदिनी पटेल, डॉ. सोनम चौधरी, डॉ. सुधा यादव, डॉ. सुमन सिंह तथा डॉ. प्रिया भारतीय को लेवल 10 से 11 पर प्रोन्नत किया गया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक, सहायक मंत्री और प्राचार्य ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page