Connect with us

वाराणसी

शहरी पीएचसी दुर्गाकुंड ने ‘कायाकल्प अवार्ड’ में फर्स्ट रनर अप का जीता खिताब

Published

on

Loading...
Loading...

संयुक्त प्रयासों से ही मिलती है बड़ी सफलता – सीएमओ

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित “कायाकल्प योजना 2023-24” में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड ने फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के तहत एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने क्यूआर कोड के माध्यम से पीएचसी दुर्गाकुंड के पते का भी उद्घाटन किया। अब इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर अस्पताल का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा, “लगन और ईमानदारी से किया गया संयुक्त प्रयास ही हमें बड़ी सफलता दिलाता है।” उन्होंने पीएचसी के सभी स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही इस केंद्र को ‘कायाकल्प अवार्ड’ मिला है। उन्होंने उपस्थित स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की और आगामी एनक्वास तैयारियों के लिए मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

नोडल अधिकारी एनयूएचएम डॉ. अमित सिंह ने कहा कि यह दिन दूर नहीं जब पीएचसी दुर्गाकुंड में और अधिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के निर्धारित मानकों को पूरा करने के परिणामस्वरूप इस पीएचसी को यह सम्मान मिला है। हम आशा करते हैं कि यहां कार्यरत टीम इसी जुनून और मेहनत के साथ काम करती रहेगी।”

इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. अंकिता मिश्रा, डिवीजन सलाहकार मयंक राय, कमल सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page