वाराणसी
प्रयागराज महाकुम्भ के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 14 फरवरी 2025 को गुंटूर से और 16 फरवरी 2025 को आजमगढ़ से एक फेरे के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 07081, गुंटूर-आजमगढ़ कुम्भ मेला विशेष, 14 फरवरी 2025 को गुंटूर से रात 11:00 बजे चलेगी और विजयवाड़ा, खम्मम, डोर्नकल, महबुबाबाद, वरगंल, रामगंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर, बेतुल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, शाहगंज होते हुए 17:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
वहीं वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 07082, आजमगढ़-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष, 16 फरवरी 2025 को आजमगढ़ से रात 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और शाहगंज, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बेतुल, नागपुर, चन्द्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगंुडम, वरगंल, महबुबाबाद, डोर्नकल, खम्मम होते हुए 7:30 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एल.एस.एल.आर.डी., वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य द्वितीय श्रेणी और जनरेटर सह लगेज यान शामिल होंगे।
