Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ 2025 : आजमगढ़ से मचिलीपट्टणम के बीच दो फेरे चलेगी विशेष ट्रेन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए मचिलीपट्टणम-आजमगढ़-मचिलीपट्टणम कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 05 फरवरी 2025 को मचिलीपट्टणम से और 07 फरवरी 2025 को आजमगढ़ से एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

मचिलीपट्टणम से चलने वाली 07083 ट्रेन रात 10 बजे प्रस्थान करेगी और गुडलवल्लेरू, गुडीवाडा, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, रामगुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, बेतुल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी और शाहगंज होते हुए आजमगढ़ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी।

Loading...

आजमगढ़ से लौटने वाली 07084 ट्रेन 07 फरवरी 2025 को रात 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और शाहगंज, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बेतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, गुडीवाडा और गुडलवल्लेरू होते हुए मचिलीपट्टणम तीसरे दिन सुबह 9 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच, शयनयान श्रेणी के कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच और जनरेटर सह लगेज यान शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page