Connect with us

गाजीपुर

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोरों पर, दुकानों और बाजारों में सजावट शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद गाजीपुर। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बहरियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गांवों से लेकर बाजारों तक दुकानदार अपनी दुकानों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं। जगह-जगह आकर्षक सजावट की जा रही है, जिससे बाजारों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

विश्वकर्मा पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो निर्माण, शिल्प, वास्तु और तकनीकी कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की उपासना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का प्रमुख वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने स्वर्ग लोक, सोने की लंका और भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी सहित कई दिव्य नगरों और भवनों का निर्माण किया था।

Loading...

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकानों, कारखानों और मशीनों के साथ ही वाहनों की भी विशेष रूप से सफाई की जाती है। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों और कारोबारियों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page