राज्य-राजधानी
विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिवक्ता चेम्बर व लाइब्रेरी भवन का किया शिलान्यास
Loading...
Loading...
संतकबीर नगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिवक्ताओं से किए गए वादे को निभाते हुए खलीलाबाद तहसील परिसर में अधिवक्ता चेम्बर एवं लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक निधि से प्रस्तावित इस भवन के निर्माण से तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Loading...
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः जीत का आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
Continue Reading
