Connect with us

राज्य-राजधानी

नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान जख्मी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

Loading...
Loading...

झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोकाखाड़ जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों के पैरों में गोली लग गई। हालांकि दोनों सुरक्षित हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घायल पुलिसकर्मियों में पलामू के निवासी एएसआई नागेंद्र पांडेय और चाईबासा के निवासी सिपाही राम सिंह सोरेन शामिल हैं। उनका इलाज लातेहार सदर अस्पताल में किया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Loading...

इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक समूह बोकाखाड़ जंगल के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान शुरू किया। जब पुलिस जंगल में पहुंची, तो नक्सलियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए लेकिन उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन देसी बंदूकें और अन्य सामान बरामद किए हैं और पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page