Connect with us

वाराणसी

लंका पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार वाहन बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

दो युवक और दो बाल अपचारी गिरफ्तार, बीएचयू क्षेत्र से जुड़ा बड़ा खुलासा

रॉयल एनफील्ड समेत चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, पुलिस जांच जारी

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत लंका थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवकों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को रामनगर स्थित ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रेहान खान (20 वर्ष) निवासी बारीगढ़ही थाना रामनगर और हिमांशु थापा (23 वर्ष) निवासी गंगाघाट पुरम कॉलोनी, पंचवटी थाना रामनगर शामिल हैं। इनके साथ 15 और 16 वर्ष के दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में एक बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि उसने बीएचयू परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। उसने बताया कि वह शौक और पैसे कमाने के लिए वाहन चोरी करता था।

Advertisement

अन्य आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलें कम कीमत पर खरीदते और आगे इस्तेमाल करते थे।

चार मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्न वाहन बरामद किए हैं—

  • रॉयल एनफील्ड (गन मेटल ग्रे)
  • हीरो ग्लैमर (रेड-ब्लैक)
  • होंडा एक्टिवा 4जी (काला रंग)
  • रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (काला रंग)

पूर्व में भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 0314/2026 (धारा 317(2) बीएनएस) और मु0अ0सं0 0311/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) शामिल हैं।

जांच जारी, अन्य साथियों की तलाश

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की। अभियान में बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।

पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page