Connect with us

वाराणसी

मंडलीय जिला चिकित्सालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को किया जागरूक, युवाओं को बचाने का लिया संकल्प

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बोले— नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को करता है प्रभावित

वाराणसी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंडलीय जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक, तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम से शालिनी तथा मानसिक रोग विभाग से सुधा, अभिषेक, मनीष सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page