Connect with us

वाराणसी

रोहनिया क्षेत्र में हुए मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) जांच अधिकारी नामित

Loading...

10 दिसम्बर तक अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) के न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं

     वाराणसी। रोहनियां क्षेत्रान्तर्गत 21 नवम्बर,2022 को पुलिस टीम द्वारा हुई मुठभेड़ के दौरान मनीष पुत्र शिवशंकर, रजनीश पुत्र शिवशंकर एवं लल्लन पुत्र शिवशंकर निवासीगण ग्राम आनन्द गोलवा थाना मोहिउद्वीपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) पर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्तगण मनीष एवं रजनीश घायल हो गये तथा अभियुक्त लल्लन पुत्र शिवशंकर अधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। घायल अभियुक्तगण मनीष एवं रजनीश को उपचार हेतु दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान अभियुक्तगण की मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण की मैजिस्ट्रीयल जॉच अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) द्वारा की जा रही है।
    अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) ने बताया कि उक्त के घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई जानकारी हो और साक्ष्य/दस्तावेज सबूत पेश करना चाहते हों तो वह 10 दिसम्बर तक अपना सबूत/साक्ष्य उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page