Connect with us

वाराणसी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने सुन्दरकाण्ड का पाठ कर कबीरचौरा में मरीजों के बीच किया फल का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मैदागिन कांग्रेस कार्यालय पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर व उसके उपरांत मण्डलीय हॉस्पिटल कबीरचौरा में मरीजो व उनके तीमारदारों के बीच फल का वितरण कर मनाया गया,।।
पाठ के उपरान्त कार्यकर्तावो व आम नागरिकों के बीच प्रसाद व फल वितरण कर राहुल के यशस्वी व दीर्धायु जीवन की सभी ने कामना की|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि देश मे गरीब कमज़ोर, व मध्यवर्गीय जनमानस की मजबूत आवाज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हम सब बाबा विश्वनाथ व संकटमोचन हनुमानजी से यह कामना करते हैं कि से राहुल गांधी को आशिर्वाद प्रदान करे,ताकि वो पूरे मनोयोग से गरीबों व आम जन मानस की बेहतरी के लिए कार्य कर सके व उनकी अगुवाई में हिन्दुस्तान का परचम पूरे विश्व मे मजबूती के साथ फहराए,
कार्यक्रम का सयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने किया।।
इस अवसर पर अजय राय,राघवेन्द्र चौबे,राजेश्वर सिंह पटेल,प्रजानाथ शर्मा,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,डॉ राजेश गुप्ता,अजय सिंह शिवजी,फ़साहत हुसैन बाबू,राजीव राम,पंकज चौबे,राम स्नेही पाण्डेय,शशिकला भारती,सफ़क रिजवी,अनीसुर्रहमान,अब्दुल हमीद डोडे,मोनाजिर मंजू,प्रमोद वर्मा,पारस नाथ यादव,विनय जायसवाल,किशन यादव,आयुष तिवारी, रामजी गुप्ता,कृष्णा गौड़ विनोद गौड़,विकास पाण्डेय, इलियास अहमद,समेत काफ़ी सख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page