Connect with us

वाराणसी

सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग गेट नम्बर टी/18-सी, हिरामनपुर को बंद किये जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग गेट नम्बर टी/18-सी, हिरामनपुर को बंद किये जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर स्टेशन अधीक्षक सारनाथ को मंडल रेल प्रबंधक, एवं उच्चाधिकारियों के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
आज इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के पूर्व “सारनाथ विकास समिति’ के तत्वधान में जुटे सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने जुलूस निकाल सारनाथ रेलवे स्टेशन पहुंच जमकर किया प्रदर्शन, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सारनाथ स्टेशन अधीक्षक अजय नारायण पांडे ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन को लेने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी बातें उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। आज इस मौके पर मुख्य रूप से सारनाथ विकास समिति के उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, भैया लाल पाल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं, पुरुष, बच्चे मौके पर उपस्थित थे। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, एसआई अजितेश चौधरी, एसआई सोमन कुमार पूरे टाइम मयफोर्स मौजूद थे। इस अवसर पर सुनील राजभर, भैयालाल, सुभाष सिंह, अखिलेश, सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page