Connect with us

वायरल

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या के राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में बुधवार की सुबह 5:25 बजे एसएसएफ के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। जैसे ही राम मंदिर परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, उसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल जवान को हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

Loading...

शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी। जवान की पहचान 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा निवासी अंबेडकर नगर के तौर पर हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page