Connect with us

वायरल

एयर इंडिया के खाने में यात्री को मिला ब्लेड, एयरलाइन ने मानी गलती

Published

on

Loading...
Loading...

एयर इंडिया की बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को जाने वाली एक उड़ान में लापरवाही का मामला सामने आया है। उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में ब्लेड मिली है। एयरलाइन्स ने भी अपनी गलती मानी है।

एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी (चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर) राजेश डोगरा ने बताया कि, एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि हमारी एक उड़ान में सवार एक मेहमान के खाने में कोई बाहरी वस्तु पाई गई। जांच के बाद पता चला है कि यह हमारे कैटरिंग पार्टनर की सुविधाओं में इस्तेमाल होने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आई है। हमने अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों को मजबूत करने के लिए काम किया है। जिसमें प्रोसेसर की ज्यादा बार जांच करना शामिल है, खासतौर पर किसी भी सब्जी को काटने के बाद।

Loading...

इस यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में दावा किया था कि एयरलाइन की तरफ से परोसे गए भोजन को मुंह में कुछ देर चबाने के बाद उसे ब्लेड जैसी किसी चीज का अहसास हुआ था। हालांकि संयोग से यात्री को इसकी वजह से कोई क्षति नहीं हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page