Connect with us

Uncategorized

रसोइयां की बहू पर आया हेडमास्टर का दिल, अब चखेंगे जेल का खाना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय (ब्यूरो चीफ, चंदौली)

चंदौली। बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण एक शिक्षक का दायित्व होता है। लेकिन जब शिक्षक ही संस्कारहीन हो जाए तो बेहतर शिक्षा की क्या उम्मीद करेंगे ? ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया तहसील के शिकारगंज के मिश्रपुरा गांव का है। जहां एक हेड मास्टर का दिल रसोइयां की बहू पर आ गया तो उसके घर के पास पहुंचकर छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पीड़िता के पति के अनुसार प्रधानाध्यापक उसके घर के पास पहुंच गए और उसकी पत्नी को हाथ पकड़कर खींचने लगा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी ने शोर मचाया तो गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख प्रधानाध्यापक वहां से भाग गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page