Connect with us

वाराणसी

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार के अभ्यर्थियों का दबदबा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बिहार जाने वाली ट्रेनें रहीं हाउसफुल

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से आकर्षित हुए दूसरे राज्यों के युवा, दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण में वाराणसी एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा। 8 से 10 जून तक आयोजित भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। खास बात यह रही कि परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या बिहार के युवाओं की रही।

परीक्षा केंद्रों के बाहर मिले अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता के कारण वे यहां परीक्षा देने पहुंचे हैं। बिहार से आई अभ्यर्थी आरती कुमार ने बताया कि वह पहले कई बार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं का भरोसा बढ़ा है।

Advertisement

नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे बिहार के अभ्यर्थी

बक्सर निवासी विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि वह पूर्व में भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार की भौगोलिक निकटता के कारण यहां नौकरी मिलने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

आरा, बक्सर, भोजपुर, पटना और अन्य जिलों से आई महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा को लेकर उत्साह व्यक्त किया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है और उन्हें चयन की उम्मीद है।

दो पालियों में हुई परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

भर्ती परीक्षा बुधवार को दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

Advertisement

लगभग 29 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा के पहले दिन 44,064 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 29 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर दूसरे दिन भी अनुपस्थिति का प्रतिशत लगभग समान दर्ज किया गया। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का दावा किया है।

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

परीक्षा समाप्त होने के बाद वाराणसी जंक्शन, बनारस स्टेशन और मंडुवाडीह स्टेशन पर बिहार लौटने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले तीन दिनों के दौरान बिहार रूट की ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा यूपी भर्ती परीक्षाओं का आकर्षण

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि प्रदेश की सरकारी भर्तियां अब राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को आकर्षित कर रही हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें परिणाम और आगामी चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page