Connect with us

गोरखपुर

मैकेनिक गोलीकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के गोरेडीह गांव के निवासी बजरंगी मद्धेशिया पुत्र लौहर पर रविवार की शाम कटसहरा बाजार में उनकी गैस-कूकर मैकेनिक की दुकान के बाहर गोली चलाई गई। शाम लगभग सात बजे काली जगदीशपुर थाना महुली संतकबीरनगर निवासी आनन्द सहाय पुत्र अभिनन्दन सहाय, जमुनी कला थाना महुली निवासी शत्रुघ्न सिंह पुत्र स्व. हरिहर सिंह तथा काली जगदीशपुर निवासी राकेश पुत्र स्व. दुखी चार पहिया वाहन से पहुंचकर दुकान के सामने गाड़ी रोककर उतर आए।

आरोप है कि उन्होंने बजरंगी मद्धेशिया को बाहर बुलाया और राइफल से फायर कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली को पार करते हुए निकल गई, जिससे दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं और वे मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, वर्तमान में उनका उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Loading...

घटना के बाद सोमवार देर शाम घायल बजरंगी के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 118(1) में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों की तलाश शुरू की। इस बीच मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कश्यप, शौरभ शर्मा तथा सिपाही गोरख यादव और अजय यादव की टीम ने देवरिया चौराहे से तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page