Connect with us

वाराणसी

मालिनी अवस्थी ने स्वर्वेद महामंदिर में अभिभूत होकर दी प्रस्तुति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने स्वर्वेद महामंदिर के आयोजन में अपनी प्रस्तुति के बाद कहा कि यह अनुभव उनके लिए अभूतपूर्व था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस स्थान के बारे में सुना था तो वह पहले ही जानती थीं कि यहां का माहौल बहुत खास होगा लेकिन जो कुछ उन्होंने वहां देखा, वह उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा था।

मंच पर पहुंचने पर उन्होंने सोचा था कि ठंड के कारण शायद भीड़ कम होगी लेकिन जब उन्होंने श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ देखे तो उनका मन प्रसन्न हो गया। यहां का माहौल और भक्तों की भव्यता ने उन्हें अचंभित कर दिया।

Loading...

मालिनी अवस्थी ने अपनी गायन यात्रा की शुरुआत भगवान राम के विवाह गीतों से की और फिर कबीर के भजन और निर्गुण गीतों का भी सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज और सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज का आशीर्वाद लिया।

मालिनी अवस्थी ने यह भी बताया कि आठ साल पहले बाबा कीनाराम के समारोह में भी उन्हें कुछ इसी तरह का अनुभव हुआ था जहां वह विहंगम योगियों के सामने प्रस्तुति देने के बाद बहुत आह्लादित महसूस कर रही थीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page