Connect with us

गोरखपुर

मानसिक तनाव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

बेलघाट के बेलांव उर्फ शाहपुर गांव में 34 वर्षीय सुरेश साहनी का शव छत पर फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोला बाजार/बेलघाट। बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलांव उर्फ शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेश साहनी पुत्र स्वर्गीय सीताराम साहनी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुरेश साहनी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। बृहस्पतिवार की रात वह घर की छत पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके मिले। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद तत्काल बेलघाट पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। जांच के बाद बेलघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

परिजनों के अनुसार सुरेश के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे और भाइयों में केवल उनकी ही शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 10 और 5 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि सुरेश की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page