Connect with us

वाराणसी

महापौर और नगर आयुक्त ने कोतवाली जोन अन्तर्गत किया जन-चैपाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त की अध्यक्षता मे एवं पार्षदगणों की उपस्थिति मे कोतवाली जोन कार्यालय पर जन-चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न अधिकारी उपस्थित हुए।

Loading...
  1. अपर नगर आयुक्त(तृतीय)
  2. मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
  3. जोनल अधिकारी(दशाश्वमेध जोन)
  4. समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
  5. अवर अभियन्ता(जलकर/सामान्य/आलोक विभाग)

जन चौपाल मे आज कुल 27 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। शिकायतकर्ता को महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा व्यक्तिगत रूप से सुना गया। एक भवन स्वामी की नाम से सम्बन्धित शिकायत का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आपत्तियांे की जांच करते हुए उन्हें त्वरित कल की निस्तारित कर दिया जायें। भवन सं0 सीके. 35/31 पर आदेश जारी हो चुका है एवं उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे प्रार्थी द्वारा शिकायत की गयी जिसके सम्बन्ध मे महापौर द्वारा निर्देशित किया गया कि भवन सम्बन्धित मालिकाना हक साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने के उपरांत ही कार्यवाही की जायेगी मिसिलबंद रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण न होने के कारण सम्बन्धित लिपिक को नगर आयुक्त द्वारा कड़ी चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि कल प्रातः 10ः00 बजे तक सभी प्रविष्टियां पूर्ण हो जानी चाहिए अन्यथा की स्थिति मे प्रतिकूल प्रविष्टी जारी करते हुए निलंबन की कार्यवाही कर दी जायेगी।

जन चौपाल मे प्राप्त समस्त 27 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई किये जाने के पश्चात् कोई शिकायत अवशेष न होने की दशा मे महापौर की अनुमति से जन चौपाल का समापन किया गया। समापन पश्चात् कोतवाली जोन पर कार्यरत कर अधीक्षक, समस्त राजस्व/कर निरीक्षक, लिपिक एवं अन्य व जी0आई0एस0 आपत्ति/नामांतरण पत्रावलियांे का निस्तारण ससमय करने एवं सितंबर माह मे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा दिये गयें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page