Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा सादुल्लापुर से प्राप्त आईजीआरएस शिकायत (गली के रास्ते में ईट/पत्थर रखकर अतिक्रमण के संबंध में) कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य प्रभारी प्रवर्तन दल और उनकी टीम और अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवा दिया गया। संभव ऐप द्वारा प्राप्त शिकायत विशवरगंज में वाहन स्टैंड के ऊपर अतिक्रमण के संबंध में मौके पर पहुंचकर दुपहिया वाहन स्टैंड में अवैध रूप से खड़े किए गए ऑटो और अन्य वाहनों को हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गया l जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन संजय कुमार तिवारी एवं जे ई सुखपाल सिंह के उपस्थिति में पुलिस चौकी प्रभारी अर्दली बाजार एवं पुलिस बल के सहयोग से जर्जर (पुराणी इमारत ) पुलिस चौकी अर्दली बाजार को ध्वस्त किया गया I मैदागिन से होते हुए चौक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा तक
उपरोक्त पूरे मार्ग में घोषणा कर सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :- अवैध रूप से लावारिस हालात में रखे गए ठेले, काउंटर इत्यादि सामान को सड़क और पटरी से हटवाया गया। कुछ का सामान भी जब्त किया गया। पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l कुल जुर्माना राशि – रु . 2,900 मात्र, अतिक्रमण जुर्माना – रु 2,900 मात्र वसूला गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page