Connect with us

मिर्ज़ापुर

महाकुंभ 2025 : अलर्ट मोड पर मिर्जापुर पुलिस, ड्रोन कैमरों से निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों पर सख्त चेकिंग

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज में आयोजित हो रहे “महाकुंभ-2025” के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिर्जापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर “अभिनंदन” के नेतृत्व में जिले की सीमाओं, खासतौर पर मिर्जापुर-प्रयागराज सीमा, पर जिग-जैक बैरियर और मोर्चाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की गई। ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी गई।

यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिले में डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ तक पहुंचने के मुख्य मार्गों और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी जा रही है।

मिर्जापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां से होकर गुजरते हैं। इनमें से कई श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए भी आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मीरजापुर पुलिस ने दर्शन-पूजन के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मीरजापुर पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम जनता को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page