Connect with us

गाजीपुर

मरदह के कुसेहरा में 400 क्षमता वाले वृहद गोसंरक्षण केंद्र का लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन, 1.61 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र, संचालन के लिए संस्था का होगा चयन

गाजीपुर। जनपद के मरदह विकासखंड अंतर्गत कुसेहरा में निर्मित वृहद गोसंरक्षण केंद्र का सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोसंरक्षण केंद्र परिसर में हवन-पूजन के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

1.61 करोड़ की लागत से तैयार हुआ केंद्र

पशुपालन विभाग के अनुसार, वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण 1.612 करोड़ रुपये की लागत से 1.214 हेक्टेयर भूमि पर कराया गया है। इस केंद्र में 400 निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

चार शेड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा केंद्र में 100-100 गोवंशों की क्षमता वाले चार शेड, भूसा गोदाम, कार्यालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया गया है।

एमओयू के आधार पर होगा संचालन

लोकार्पण के बाद गोसंरक्षण केंद्र का संचालन किसी चयनित संस्था या संगठन को सौंपा जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एमओयू (MoU) करना होगा। निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार संस्था तीन वर्षों तक केंद्र का संचालन करेगी। संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए शासन की ओर से निर्धारित धनराशि प्रतिमाह उपलब्ध कराई जाएगी।

ये रहे उपस्थित

कुसेहरा गोसंरक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मरदह ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता सिंह, ग्राम प्रधान रमाकांत यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही, खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, सहायक अभियंता रवि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page