Connect with us

गाजीपुर

मच्छटी पंचायत भवन पर ताला और गंदगी देख भड़के जिला विकास अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

औचक निरीक्षण में पंचायत सहायक मिले अनुपस्थित, सफाई व्यवस्था बदहाल; जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

पंचायत भवन, खेल मैदान और कूड़ा निस्तारण केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का आदेश

भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खंड भांवरकोल की ग्राम पंचायत मच्छटी में सोमवार को जिला विकास अधिकारी राजनारायण राय के औचक निरीक्षण में पंचायत व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन पर ताला लटका मिला, परिसर में गंदगी फैली मिली और पंचायत सहायक भी अनुपस्थित पाए गए। स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिला विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बंद मिला और उसके आसपास साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी सोनू से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मच्छटी तथा छोटे-बड़े ग्राम पंचायत भवन, खेल मैदान और कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

जांच में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई। गांव में कई स्थानों पर गंदगी फैली मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि नियमित सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

मौके पर मौजूद सहायक विकास अधिकारी मानबहादुर सिंह और अजय मिश्रा को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय राय, ग्राम रोजगार सेवक राजेश राम तथा ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष सुधीर राय भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page