Connect with us

गाजीपुर

भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, प्रधान समेत छह लोगों पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के उत्तर दिशा में बसे आलमपुर पट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एस.ओ. बृजेश कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मुख्यालय भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए जैसे ही शव को गाजीपुर भेजा गया, मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और गांव वालों ने नंदगंज थाने को घेर लिया। मृतक का नाम रामा बिंद (75 वर्ष) है। खबर मिलते ही जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक नंदगंज थाने पर पहुंचे।

पीड़ित पक्ष की ओर से रामा बिंद के पुत्र विनोद कुमार बिंद ने छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई है। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—रामकिशुन बिंद, राजेश बिंद, गोधन, गेनी, निरंजन और दो अज्ञात लोगों के साथ गांव का प्रधान केदार बिंद नामजद किया गया है।

घटना के पीछे भूमि विवाद ही था। मृतक रामा बिंद ने सैदपुर तहसील से विवादित भूमि पर स्टे ले रखा था। यह बात मृतक के पुत्र विनोद कुमार बिंद ने प्रेस के साथ नंदगंज थाने में क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा सुधाकर पांडे को बताई।

Advertisement

विनोद कुमार बिंद का कहना था कि झगड़े में ग्राम प्रधान केदार बिंद की भूमिका महत्वपूर्ण है। दूसरे पक्ष को केदार बिंद सपोर्ट कर रहा था। सारी बातें गांव की महिलाएं सभी लोगों से कह रही थीं। महिलाओं की बड़ी संख्या पीड़ित परिवार के साथ नेशनल हाईवे 31 पर धरना देने पहुंच गई थी।

पीड़ित की बात सुनने के बाद सीओ सुधाकर पांडे ने कहा कि “किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।” हत्या की बात सुनकर पूरे गांव के लोगों ने शव लेकर नंदगंज थाने का घेराव किया।

कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डालना शुरू कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना राजनीति से प्रेरित हो सकती है। इसकी भी संभावना से पुलिस इनकार नहीं कर रही है। घटना में ग्राम प्रधान केदार बिंद को नामजद किए जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। विवेचना के बाद ही ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर बात साफ हो पाएगी।

उत्तर प्रदेश के ग्राम सभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं। इसको लेकर भी गांव में गोलबंदी अभी से शुरू हो गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

प्रेस से बात करने के लिए क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा सुधाकर पांडे नंदगंज थाने में मौजूद थे। आगे की विधिक कार्रवाई के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page