Connect with us

राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर लगाया रोक

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात और पाकिस्तान को किए जाने वाले निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय के बाद, दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग पूरी तरह से ठप हो गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार पहले ही कम हो चुका था, खासकर 2019 में पुलवामा हमले के बाद, लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं का लेन-देन तीसरे देशों के माध्यम से जारी था। 2023-24 में, भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था, जबकि पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।

पाकिस्तान से आयात होने वाली वस्तुएं
भारत पाकिस्तान से मुख्य रूप से ड्राई फ्रूट्स, तरबूज, सीमेंट, सेंधा नमक, पत्थर, मुल्तानी मिट्टी, चूना, स्टील, और कार्बनिक रसायन जैसे सामान आयात करता है। इस बैन के कारण, अब इन वस्तुओं का भारत में आना बंद हो जाएगा, जिसमें विशेष रूप से सेंधा नमक का असर अधिक होगा, क्योंकि इसका उपयोग व्रत के दौरान किया जाता है।

भारत का निर्यात
भारत पाकिस्तान को विभिन्न वस्तुएं निर्यात करता है, जिनमें दवाइयां, कृषि उत्पाद, चीनी, कपास, सूती धागा, मशीनरी और प्लास्टिक शामिल हैं। अब इस बैन के कारण, पाकिस्तान को न तो भारतीय दवाइयां भेजी जा सकेंगी, न ही चीनी।

Advertisement

यह कदम भारत के लिए कड़ा संदेश है, खासकर पाकिस्तान द्वारा सुरक्षा उल्लंघन के बाद। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और व्यापारिक संबंधों में कटौती, भविष्य में और समस्याओं को जन्म दे सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page