Connect with us

गाजीपुर

बिंदू होटल संचालक के बेटे की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान दबोचा, हत्या कांड में था नामजद

24 वर्षीय सौरभ तिवारी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गाजीपुर। बिंदू होटल के संचालक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हाईवे पर चेकिंग के दौरान दबोचा और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चौकियां मोड़ हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान हत्या कांड में प्रकाश में आए आरोपी सौरभ तिवारी (24) पुत्र स्वर्गीय विनीत तिवारी, निवासी बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 365/2026 में धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मामला बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या से संबंधित है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page