Connect with us

गाजीपुर

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भरण-पोषण मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी घर से दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम मौरा में चेकिंग अभियान के दौरान परिवार न्यायालय, गाजीपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर शौकत अली पुत्र एकबाल खाँ, निवासी ग्राम मौरा, थाना करीमुद्दीनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भरण-पोषण (धारा 125(3) सीआरपीसी) से संबंधित मामले में वारंट जारी था।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page