Connect with us

गाजीपुर

चलती ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर स्टेशन पर उतारकर सीएचसी सैदपुर ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खानपुर (गाजीपुर)। चलती ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे खानपुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार (40) पुत्र लल्लन राम ट्रेन संख्या 20941 से यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति गंभीर होने पर वह खानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर उतर गए।

मौके पर मौजूद आरपीएफ औड़िहार के हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो की व्यवस्था कर उन्हें तत्काल सीएचसी सैदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page