गाजीपुर
पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण
अब 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, इंटर पास बेरोजगार अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
आय सीमा एक लाख रुपये, चयन इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर होगा
गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित थी।
योजना के तहत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण, जनपद के मूल निवासी, बेरोजगार तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहे हों। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा माता-पिता अथवा अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से एक लाख रुपये तक होनी चाहिए।
प्रशिक्षणार्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी के साथ आय एवं जाति प्रमाण पत्र (बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाइट पर उपलब्ध), हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियां दो सेट में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर कार्यालय में 20 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा करनी होंगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों की शुद्धता की जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
