Connect with us

राज्य-राजधानी

बस की टक्कर से टेम्पो के उड़े परखच्चे, 8 बच्चों सहित 12 की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 बी पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये सभी लोग टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। बाड़ी शहर के करीम कॉलोनी और गुमट क्षेत्र के लगभग 15 लोग सरमथुरा के बरौली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। रात करीब 11 बजे सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर की ओर जा रही बस ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। घटना में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बाड़ी कोतवाली के थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा के मुताबिक, मृतकों में 8 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। टेम्पो इरफान उर्फ बंटी (38) चला रहा था, जो अपनी बहन के घर से भात भरने के बाद परिवार के साथ लौट रहा था।


मृतकों की शिनाख्त इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (08), साकिर (06), इरफान का भतीजा बेटा सानिफ (09), अजान (05), जरीना (35), उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (07), परवीन (32), बेटा दानिश (10) के रूप में हुई है। वहीं साजिद (10) को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि रात करीब 12 बजे घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 04 घायलों को गम्भीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 02 लोगों की रास्ते में मौत हो गयी। दो घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस हादसे में मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page