Connect with us

वाराणसी

बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय रेल : महाप्रबंधक

Published

on

Loading...
Loading...

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रेलवे बोर्ड के सतर्कता निदेशालय द्वारा आयोजित क्षेत्रीय निष्पादन समीक्षा बैठक 2024 का शुभारंभ हुआ। यह बैठक 21 और 22 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख कार्यकारी निदेशक (सतर्कता), रेलवे बोर्ड, डी. के. सिंह ने अध्यक्षता की।

उत्तर पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और कोर, आरडीएसओ व बरेका जैसी तीन प्रमुख उत्पादन इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। बैठक की शुरुआत में मुख्य सतर्कता अधिकारी, बरेका‌ अंकुर चंद्रा ने अधिकारियों का स्वागत किया।

महाप्रबंधक, बरेका, नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल बदलाव के दौर से गुजर रही है और सुरक्षा, यात्री सुविधाओं व अन्य क्षेत्रों में सतर्कता विभाग को भी आधुनिक परिस्थितियों के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है।

Advertisement

इस अवसर पर बरेका के सतर्कता विभाग द्वारा तैयार बुलेटिन “प्रबोध” का विमोचन किया गया जो सतर्कता और निष्पक्षता के प्रति रेलवे कर्मचारियों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को ईमानदारी और साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया और सतर्कता विभाग से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।

बैठक में हाल ही में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह की सफलता को भी सराहा गया जिसमें कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आम जनता को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महाप्रबंधक ने बच्चों को “राष्ट्र का भविष्य” बताते हुए कहा कि बचपन से ही ईमानदारी का संस्कार उन्हें एक समृद्ध भारत के निर्माण में सक्षम बनाएगा।

इस बैठक में रेलवे बोर्ड और विभिन्न इकाइयों के बीच लंबित मामलों के समाधान व प्रदर्शन सुधार के लिए विचार-विमर्श किया गया। संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, बरेका धर्मेंद्र कुमार ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page