Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: रजिस्ट्रेशन के बिना 19वीं किस्त का लाभ संभव नहीं

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हो गया है। ग्राम सचिव आद्या प्रसाद ने ग्राम सभा रजौहां के किसानों को इस संबंध में जागरूक करते हुए बताया कि सरकार ने निर्देश जारी किया है कि सभी किसानों को किसान कार्ड बनवाना होगा।

यह निर्देश विशेष रूप से उन किसानों के लिए लागू है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। यदि किसान निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, तो उन्हें योजना की 19वीं किस्त से वंचित होना पड़ सकता है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

सरकार किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव में कैंप लगवा रही है, जहां किसान आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र पर जाकर भी यह कार्य पूरा किया जा सकता है।

Advertisement

घर बैठे रजिस्ट्रेशन का विकल्प:

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए “किसान रजिस्ट्री एप्लिकेशन” लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने मोबाइल से घर बैठे केवल दो से तीन मिनट में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ग्राम सचिव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने से किसान न केवल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाएंगे, बल्कि सरकार की अन्य योजनाओं के लिए भी पात्र हो जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

कैंप और सेवाएं:

ग्राम सचिव ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से यह प्रक्रिया बेहद सरल कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन कैंप में सरकारी कर्मचारी किसानों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

किसानों से अनुरोध है कि वे इस प्रक्रिया को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय पर फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page