Connect with us

गोरखपुर

पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं नारी अभिनंदन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हाटा में भव्य पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं नारी अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.जिसकी अध्यक्षता और मुख्य अतिथि के रूप में सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडे ने की, जबकि आयोजन में डॉ. सत्या पांडे पूर्व मेयर, पूजा गुप्ता अधिवक्ता, शाहीन शेख एंकर कवि , गुरु पाण्डेय धराधाम लोक प्रिय भोजपुरी लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही युवा लेखिका प्रगति गुप्ता की पहली काव्य पुस्तक “आवाज़ जिंदा है” का भव्य विमोचन। इस आयोजन को सफल बनाने में आशिया गोरखपुरी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को उत्कृष्ट ढंग से तैयार किया। वायरल हास्य कवि बादशाह प्रेमी की कविता पर श्रोताओं ने ठहाके लगाए।

मंच संचालन संजय श्रीवास्तव ने प्रभावशाली ढंग से किया.कार्यक्रम में पूर्व विधायक पवन केडिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडे ने अपने प्रेरणादायक आशीर्वचन में कहा कि “प्रगति गुप्ता अपने नाम के अनुरूप निरंतर प्रगति करती रहें—यही मेरी शुभकामना है।” उन्होंने कहा कि पुस्तक लिखना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि “आज के समय में जब सामाजिक मुद्दों पर मुखर होना आसान नहीं है, ऐसे में प्रगति गुप्ता ने ‘आवाज़ जिंदा है’ जैसी पुस्तक के माध्यम से समाज के दबे-कुचले और अनसुने विषयों को शब्द देने का सराहनीय कार्य किया है। यह न केवल साहित्यिक योगदान है, बल्कि सामाजिक नेतृत्व का भी एक सशक्त उदाहरण है।”

डॉ. सत्या पांडे ने बिटिया प्रगति गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “जिस मुकाम तक आज आपने पहुंचकर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वह अत्यंत गौरव की बात है। इस अवसर पर वायरल हास्य कवि बादशाह प्रेमी, कवि त्रिपुरारी, कवयित्री एकता उपाध्याय , कवयित्री आशिया गोरखपुरी, कवयित्री शाहीन शेख तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले विकास कुमार शर्मा सहित सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page