Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू और एक बांकी भी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना कैम्पियरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026 से संबंधित अभियुक्त अमित राज मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रमापति मिश्रा, निवासी ग्राम सोनौरा बुजुर्ग, थाना कैम्पियरगंज, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू और एक अदद बांकी बरामद किया गया। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना कैम्पियरगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी और उसके परिजनों पर चाकू व बांकी से हमला किया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page