Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, छह घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हथियारों से लैस लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, दो की हालत गंभीर

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के कैली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें राजेश और राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों समेत अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पुलिस को दी तहरीर में छोटू निषाद ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसके घर का युवक रामसकल रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान सुनील ने कथित तौर पर बाइक से उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप है। इसी विवाद के बाद 16 सितंबर की रात करीब नौ बजे सुनील समेत कई लोग हथियारों के साथ घर पहुंचे और हमला कर दिया।

तहरीर के मुताबिक हमलावरों ने राजेश, राकेश, छोटू, रामसकल, विश्वनाथ और आशुतोष के साथ मारपीट की। घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में भी तोड़फोड़ का आरोप है। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page