Connect with us

भदोही

UPI पर 0.4 प्रतिशत MDR के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व्यापारी हित में व्यवस्था वापस लेने की मांग की

ज्ञानपुर, भदोही। ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी UPI लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भदोही ने जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान ने आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए लेन-देन को आसान बनाया है, ऐसे में अतिरिक्त भुगतान लागत से छोटे कारोबारियों पर असर पड़ सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सरकार को व्यापारी और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार पहले से आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं और डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत से व्यापार प्रभावित हो सकता है।

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां बनाई जानी चाहिए और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।

केंद्र सरकार के अनुसार ₹2,000 से अधिक के कुछ P2M लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू है, जबकि इसे सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स नहीं बताया गया है।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page