वाराणसी
पीएम मोदी और सीएम योगी करेंगे काशी विश्वनाथ में पूजन, तैयारियां पूरी
बरेका से मंदिर तक सजे पांच स्वागत प्वाइंट, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से गूंजेगा शहर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सुबह करीब 8:30 बजे मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के समक्ष शीश नवाएंगे। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पांच प्रमुख प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। इन स्वागत स्थलों पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।
बताया गया कि मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट को मुख्य स्वागत बिंदु के रूप में सजाया गया है, जहां से होकर प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा और हर स्थान पर भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है।
