Connect with us

पूर्वांचल

पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर-शाहगंज मार्ग स्थित आयरमानिस ढाबा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में टाटा ऐस पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और पिकअप वाहन का चालक तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल राजकीय पुरुष अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेतासराय निवासी अल्तमस (22) पुत्र असलम अपने साथी, मानीकलां गांव निवासी अब्दुल्ला (20) पुत्र शाकिब के साथ गुरुवार की दोपहर शाहगंज की ओर जा रहा था। जब उनकी बाइक आयरमानिस ढाबा के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही टाटा ऐस पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप का चालक प्रवीण शुक्ला (35) पुत्र राम किशोर और खलासी दीपक पांडे (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अल्तमस, अब्दुल्ला और प्रवीण शुक्ला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page