Connect with us

पूर्वांचल

अधिवक्ताओं और उपजिलाधिकारी के बीच तीखी नोंकझोंक, न्यायिक कार्य बाधित

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के मछलीशहर तहसील में गुरुवार को अधिवक्ताओं और उपजिलाधिकारी के बीच हुई तीखी नोंकझोक के बाद न्यायिक कार्य ठप हो गया। विवाद तब बढ़ा जब उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ ने अधिवक्ताओं से न्यायालय के बरामदे में रखी गई उनकी कुर्सी-मेज हटाने को कहा था। अधिवक्ताओं ने इस आदेश का विरोध करते हुए अपनी कुर्सी-मेज नहीं हटाई।

यहां तक की अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी का वाहन रोक लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद तहसील परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में कामकाज भी बंद कर दिया।

Loading...

उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ का कहना है कि उन्होंने अधिवक्ताओं से कई बार अनुरोध किया था कि वे अपनी कुर्सी-मेज हटा लें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। दूसरी ओर, अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके पास बैठने के लिए कोई और जगह नहीं है और उपजिलाधिकारी उनका अधिकार छीन रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page