Connect with us

वाराणसी

न्यायालय के आदेश पर भोला जायसवाल की 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/सोनभद्र। कफ सीरप तस्करी के मामले का खुलासा करने वाली सोनभद्र पुलिस ने महज तीन माह के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तस्करी के मास्टरमाइंड और जेल में निरुद्ध भोला जायसवाल की वाराणसी में करीब 28.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।

वाराणसी पुलिस के सहयोग से सोनभद्र पुलिस ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में शुभम की तीन स्थानों पर स्थित संपत्ति को कुर्क किया। उसका बेटा तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल फिलहाल फरार बताया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि तस्करी के मुख्य आरोपित वाराणसी के थाना आदमपुर क्षेत्र के प्रहलादघाट कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद को विदेश पलायन के प्रयास के दौरान दमदम एयरपोर्ट, कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जिला कारागार सोनभद्र में बंद है।

Loading...

उन्होंने बताया कि एसआइटी की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपित ने कोडीन युक्त कफ सीरप की अवैध तस्करी के लिए संगठित सिंडिकेट का संचालन किया और अपराध से लगभग 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को उसकी संपत्ति कुर्क कर दी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page