Connect with us

Uncategorized

नेपाल बस हादसा – मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 41, महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस

Published

on

Loading...
Loading...

24 भारतीयों के शवों को महाराष्ट्र लाएगा वायुसेना का विशेष विमान

मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। शुक्रवार रात तक यह आंकड़ा 27 था। बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। वहीं, इन पर्यटकों में से 24 के शव को नासिक लाने के लिए भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। सीएम शिंदे नेपाल में चल रहे राहत प्रयासों पर अपडेट रहने के लिए राज्य के राहत और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

जानकारी के अनुसार, बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। तनहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन पहुंचा। 12 गंभीर घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर काठमांडू लाया गया।

महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस
बताया जा रहा है कि गोरखपुर सिटी के एक ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थीं। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें एक नाबालिग और दो चालक-सहचालक सहित 42 यात्री सवार थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page