Connect with us

वाराणसी

निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

फोटो गटर में डालकर जताया विरोध, सांसद से माफी और कार्रवाई की मांग

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को महानगर युवा कांग्रेस ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के फोटो का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उसे गटर में डालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश सह प्रभारी नरसिम्हा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सांसद निशिकांत दुबे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान हुआ है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश के महान नेताओं के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो भविष्य में भी विरोध जारी रहेगा।

Advertisement

प्रदर्शन में अनुपम राय, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, विनीत चौबे, मो. जीशान, अश्वनी यादव, उत्कर्ष पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, सुजान खान, सूरज यादव, जमाल अहमद, सिद्धार्थ केशरी, सोनू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page