Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बेलघाट पुलिस ने कार्रवाई कर अतुल उर्फ गोल्डेन को पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलघाट पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल उर्फ गोल्डेन पुत्र मदन गौतम, निवासी ग्राम छितौना, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पॉक्सो एक्ट समेत इन धाराओं में मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बेलघाट में मु0अ0सं0 231/2026 दर्ज है। इसमें धारा 74, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, रिजर्व कांस्टेबल आमोद कुमार और रिजर्व कांस्टेबल विजेता सिंह यादव शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page