Connect with us

गोरखपुर

ग्राम तेन्दूहानी में पुलिस ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Published

on

Loading...
Loading...

मिशन शक्ति, साइबर अपराध और नशामुक्ति को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों को किया जागरूक

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला थाना प्रभारी निरीक्षक सीपी पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम तेन्दूहानी में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं और विषयों को लेकर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने यथोचित जवाब दिया।

महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति की जानकारी

चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई।

साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

पुलिस टीम ने ग्रामीणों से साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने तथा अनजान लोगों के साथ बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की। इस दौरान शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

सुरक्षित माहौल के लिए पुलिस-जनता का समन्वय जरूरी

थाना प्रभारी निरीक्षक सीपी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाया जा सकता है। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका समाधान कराना और लोगों को अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

ये रहे मौजूद

चौपाल में इंस्पेक्टर अपराध राजेश कुमार, उपनिरीक्षक दीप नारायण उपाध्याय, मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव, आरक्षी विजय पासवान, गोविंद गुप्ता, महिला आरक्षी पल्लवी तिवारी सहित ग्राम प्रधान और ग्राम लेखपाल मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page