Connect with us

मिर्ज़ापुर

नववर्ष पर जलप्रपातों पर उमड़ेगी भीड़, डीएफओ ने दिए सफाई और सुरक्षा के कड़े निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। जनपद के प्रसिद्ध जलप्रपातों पर नववर्ष के मौके पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरविंद राज मिश्रा ने वन क्षेत्राधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जलप्रपातों पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।

डीएफओ ने विंध्यम फॉल, टांडा फॉल, लोअर और अपर खजूरी, सत्तेशगढ़, अलोपी दरी समेत अन्य जलप्रपातों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर नववर्ष और अन्य विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं, जिससे साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

Loading...

वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें और किसी भी कमी को तुरंत दूर करें। डीएफओ ने कहा कि ये जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य, जलध्वनि और हरियाली के बीच सैलानियों को शांति और सुकून का अनुभव कराते हैं। यही कारण है कि नववर्ष जैसे अवसरों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

गौरतलब है कि, मिर्जापुर के ये जलप्रपात हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन द्वारा सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखना आवश्यक है, ताकि सैलानी यहां सुखद अनुभव लेकर लौट सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page