Connect with us

वाराणसी

नगवा में पेंटर की मौत पर गहराया रहस्य, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे सपा नेता और समर्थक, निष्पक्ष जांच की मांग

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी में पेंटिंग कार्य कर रहे युवक सोनू यादव (35) की गोली लगने से हुई मौत का मामला अब गंभीर विवाद का रूप लेता जा रहा है। जहां पुलिस प्रारंभिक तौर पर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

पिता ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

मृतक के पिता बाबूलाल यादव निवासी ग्राम टिकरी थाना चितईपुर, ने लंका थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उनका कहना है कि घटनास्थल और परिस्थितियों को देखकर उन्हें हत्या की आशंका है।

परिजनों के अनुसार 9 जून की दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि सोनू यादव को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग नगवा स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्हें सोनू की मृत्यु की जानकारी दी गई।

Advertisement

कई दिनों से कर रहा था पेंटिंग का कार्य

परिवार का कहना है कि सोनू यादव पिछले 10 से 11 दिनों से श्याम कुंज भवन में पेंटिंग का कार्य कर रहा था। जिस भवन में घटना हुई, वहां कई किरायेदार भी रहते हैं। परिजनों का आरोप है कि मामले की गहन जांच किए बिना इसे आत्महत्या मानना उचित नहीं होगा।

पोस्टमार्टम हाउस पर बढ़ी हलचल

बुधवार को बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे। परिजनों और समर्थकों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसीपी भेलूपुर, लंका थाना प्रभारी, चितईपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतक के पास से असलहा मिलने की जानकारी भी सामने आई है, जबकि परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर परिजनों, स्थानीय लोगों और प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page